गैंगस्टरों पर बीकानेर पुलिस का धावा,रोहित गोदारा गैंग का गुर्गा रोहित ढोली गिरफ्तार

बीकानेर बीकानेर पुलिस

गैंगस्टरों पर बीकानेर पुलिस का धावा,रोहित गोदारा गैंग का गुर्गा रोहित ढोली गिरफ्तार


दैनिक खबरां,बीकानेर। पुलिस ने कुख्यात रोहित गोदारा गैंग के गुर्गे रोहित ढोली निवासी सिंथल को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी रोहित ढोली व अन्य के विरुद्ध सिंडीकेट बनाकर अपराध करने के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी पूर्व में भी थाना गंगाशहर में आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने उसे पकड़कर पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही आरोपी से गैंग की गतिविधियों को लेकर तकनीकी अनुसंधान भी जारी है।

आईजी कवेन्द्र सिंह सागर व एसपी के निर्देशन में बीकानेर पुलिस लगातार रोहित गोदारा गैंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। जिले में गैंग की गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस की विशेष टीम सक्रिय है।