एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला इनामी बदमाश चढ़ा बीकानेर पुलिस के हत्थे
बीकानेर। बीकानेर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जंहा एक करोड़ की रंगदारी मांगने और नहीं देने पर घर पर फायरिंग कर दहशत पैदा करने का आरोपी आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। इस आरोपी पर एक हजार का इनाम भी घोषित था।डीएसटी प्रभारी महेन्द्र दत्त शर्मा व पूगल थानाधिकारी महेश शीला की टीमों ने संयुक्त कार्यवाही कर सुरेन्द्र उर्फ धौलू को पकड़ा है। जिसे तारानगर से दस्तयाब किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार सुरेन्द्र पिछले दिनों जयप्रकाश नामक व्यक्ति से फिरौती मांगी थी। नहीं देने पर घर पर फायरिंग की थी। पुलिस ने इसके अन्य साथियों को पूर्व में पकड़ लिया था। बताया जा रहा है कि बदमाश सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ अपनी फोटो अपलोड करता रहा है और कई मामलों में वांछित चल रहा था। इससे कई ओर मामले खुल सकते है।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार की अगुवाई में हुई इस कार्यवाही में आरोपी को पकडऩे में आईटी एक्सपर्ट दीपक यादव की अहम भूमिका रही है।

