बीकानेर : पुलिस की कार्रवाई, दो बाइक चोरों को गिरफ्तार कर बरामद की पांच मोटरसाईकिलें
बीकानेर। मुक्ताप्रसाद थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बाइक चोरी की घटनाओं में लिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुरानी गिन्नाणी निवासी रामप्रवेश ने 21 जनवरी को मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया था कि करणी नगर फैक्ट्री के आगे से उसकी गाड़ी चोरी हो गयी। जिस पर पुलिस टीम ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने तकनीकी संसाधनों से कुछ संदिग्धों पर निगरानी शुरू की। जिसके बाद पुलिस ने ख्वाजा कॉलोनी के रहने वाले देवीसिंह पुत्र मूलसिंह और बरजू के रहने वाले लुकमान पुत्र कामस खां को गिरफ्तार किया है। जिनसे पुछताछ में पुलिस ने जूनागढ़, केईएम रोड़ से चोरी की हुई पांच बाइक को बरामद किया है। आरोपियों से पुछताछ जारी है और आने वाले दिनों में कई और वारदातों के राज से पर्दा उठ सकता है।

