बीकानेर। स्नान करते हुए छात्रा का वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीडि़ता के पिता ने नोखा पुलिस थाने में नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पीडि़ता के पिता ने रिपोर्ट में बताया कि उसकी बेटी बीए की परीक्षा देने के लिए छह माह पहले नोखा में 15 दिन तक कमरा किराये पर लिया। उसी दौरान आरोपी ने उसकी बेटी के स्नान करते समय अपने मोबाइल से फोटो और वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर और डरा धमका कर उसके साथ दो बार दुष्कर्म किया। लेकिन उसकी बेटी आज तक लोकलाज के डर से चुप रही। बेटी को फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देता रहा। बाद में उसकी बेटी ने आरोपी को गलत संबंध बनाने से साफ मना कर दिया तो 25 अक्टूबर, 23 को उसके मोबाइल पर बेटी के आरोपी के साथ गलत हरकतें करने का फोटो आ गया। जिसके कारण समाज व रिश्तेदारां में मेरे परिवार की बेईज्जती हो रही है। एक जगह रिश्ते की बात चल रही थी वह भी टूट गई।

