बीकानेर। कुछ युवकों ने युवती के साथ गैंगरेप किया और अश्लील वीडियो बना लिया। परेशान युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सदर थाने में केस दर्ज किया गया है। पीडि़ता के पिता ने रिपोर्ट में कहा कि उसकी पुत्री तीन दिन से परेशान थी। पवनपुरी निवासी करण झांब उर्फ हैंसी व मोहित ने दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना लिया। लगातार ब्लैकमेल किए जाने से परेशान पीडि़ता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पीडि़ता ने सुसाइड नोट में तीन आरोपियों के नाम लिखे हैं। आत्महत्या से पहले पीडि़ता ने अपनी छोटी बहन को पूरे मामले की जानकारी दी थी। छोटी बहन ने मंगलवार को खाजूवाला में अपने पिता को फोन कर बीकानेर बुलाया। उसके बाद करीब एक बजे पिता को फोन कर पीडि़त युवती के आत्महत्या करने की जानकारी दी। सदर पुलिस थाने के एसएचओ सुरेन्द्र पचार ने बताया कि गैंगरेप का मामला दर्ज किया गया है। युवती के शव को पीबीएम अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया था। बुधवार को मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम कराया गया। मामले की जांच एसआईयूसीएडब्ल्यू सीओ विक्की नागपाल को सौंपी गई है।

