बीकानेर: नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर घर से दूर लेजाकर की छेड़छाड़, मुकदमा दर्ज, पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी…..

नोखा पुलिस कार्रवाई बीकानेर बीकानेर पुलिस

बीकानेर: नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर घर से दूर लेजाकर की छेड़छाड़, मुकदमा दर्ज, पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी

नोखा/बीकानेर, @दैनिक खबरां। नोखा में गुरुवार को एक नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर घर से दूर ले जाने और गांव के बाहर छेड़छाड़ करने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया गया। युवक पर पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया गया है। मामला दर्ज होने के कुछ देर में ही पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया, जिसे शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

नोखा थानाधिकारी ईश्वर प्रसाद जांगिड़ के अनुसार गुरुवार को थाने में एक महिला ने बताया कि पप्पुसिंह निवासी मोरखाणा उसकी नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर गांव से दूर नाडी के पास ले गया। जहां लड़की के साथ छेड़छाड़ की गई।

रिपोर्ट मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर पप्पु सिंह को ढूंढना शुरू कर दिया।पीड़िता लड़की का मेडिकल मुआयना करवाया गया। पुलिस टीम द्वारा त्वरित गति से कार्यवाही करते हुए आरोपी के संभावित स्थानों पर दबिश देकर प्रकरण दर्ज होने के तुरन्त बाद ही आरोपी पप्पुसिंह पुत्र भंवरसिंह जाति राजपूत उम्र 30 साल निवासी मोरखाना आथूणा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है। पता लगाया जा रहा है कि लड़की और ये युवक दोनों वहां कब व कैसे गए थे? इस मामले में लड़की से भी पूछताछ की जा सकती है। शुक्रवार को पप्पू सिंह को अदालत में पेश किया जाएगा।

इस कार्रवाई में पुलिस टीम में नोखा थाना प्रभारी ईश्वर प्रसाद, उप निरीक्षक मनजीत कौर, सहायक उप निरीक्षक गोविन्दसिंह, हेड कांस्टेबल बलवानसिंह की मुख्य भूमिका रही। नोखा पुलिस ने इस मामले में पप्पू सिंह की लोकेशन पता करने में बीकानेर साइबर सेल के दीपक यादव की सहायता भी ली। दीपक ने ही पता लगाया कि पप्पू सिंह कहां है? उसकी रिपोर्ट के आधार पर ही नोखा पुलिस ने गिरफ्तारी की।

A youth was arrested in Nokha on Thursday for luring a minor girl away from home and molesting her outside the village. A case has been registered against the youth under POCSO Act. Shortly after the registration of the case, the police arrested the youth, who will be produced in the court on Friday.

According to Nokha Police Officer Ishwar Prasad Jangid, a woman told in the police station on Thursday that Pappusingh resident Morkhana lured her minor daughter away from the village and took her to Nadi. Where the girl was molested. As soon as the report was received, the police registered a case and started looking for Pappu Singh.

Medical examination of the victim girl was done. Acting swiftly by the police team, immediately after registering the case by raiding the possible places of the accused, arrested the accused Pappusingh son Bhanwarsingh caste Rajput age 30 years resident Morkhana Athuna. The accused is being questioned in connection with the incident. It is being ascertained that when and how did both the girl and this young man go there? The girl can also be questioned in this case. Pappu Singh will be produced in the court on Friday.

In this action, Nokha police station in-charge Ishwar Prasad, Sub-Inspector Manjit Kaur, Assistant Sub-Inspector Govind Singh, Head Constable Balwan Singh played the main role in this action. Nokha Police also took the help of Deepak Yadav of Bikaner Cyber Cell in finding out the location of Pappu Singh in this case. It was Deepak who found out where Pappu Singh was. Based on his report, the Nokha police made the arrest.