बीकानेर : व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

बीकानेर

बीकानेर। जिले के देशनोक थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस संबंध में देशनोक निवासी ओमदान ने मर्ग रिपोर्ट दर्ज करवायी है। पुलिस के अनुसार 46 वर्षीय भंवरदान पुत्र रिछपालदान ने अपने घर में फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना चार नवंबर की है। हालांकि आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मर्ग रिपोर्ट दर्ज का जांच शुरू कर दी।