बीकानेर: शहर में नही रुक रही बाइक चोरी की घटनाए, आज फिर नयाशहर थाना इलाके से चुरा ले गए बाइक..
गणेश सेवग~
बीकानेर@दैनिक खबरां। शहर में मोटसाइकिल चोरो का गिरोह शहर में पूरी तरह से सक्रिय है जहाँ रोज शहर के अलग-अलग थाना इलाकों से यह गिरोह मोटरसाइकिलो को चुरा रहा है लेकिन पुलिस प्रशासन इस पर कोई कार्यवाही नही कर रहा है जिससे कि इन चोरो के हौंसले ओर बुलंद हो रहे है जहां कल जयपुर रोड से चोर बाइक चुराकर ले गए। उसी तरह आज नयाशहर थाना इलाके के अंत्योदय नगर से भी चोर घर के आगे खड़ी बाइक को चुरा ले गए पीड़ित भगवाना राम सुथार ने दैनिक खबरां को बताया कि उसकी बाइक हीरो स्प्लेंडर जिसका नम्बर RJ07-SJ-8117 जो कि उसके घर के आगे खड़ी थी जब वह दोपहर को 3.45 पर घर से बहार निकला तो उसने देखा कि घर के आगे बाइक नही है आसपास देखा तो बाइक का कोई पता नही लगा।
आमजन का आक्रोश~
आमजन का आक्रोश है कि रोज शहर के अलग-अलग इलाको से ऐसी घटनाएं हो रहा है लेकिन पुलिस अभी भी किसी गिरोह को नही पकड़ सकी ऐसे में आमजन किस पर भरोसा करे।
क्या इन गिरोह पर पुलिस करेगी कोई बड़ी कार्यवाही ?
अब देखने की बात यह है कि रोज हो रही बाइक चोरी की घटनाओं पर पुलिस क्या कार्यवाही करती है जिससे कि इन चोरो को पकड़ा जा सके।

