बीकानेर : गाड़ी को मारी टक्कर, एकराय होकर लाठी-सरियों से जानलेवा हमला करने का आरोप

बीकानेर

बीकानेर : गाड़ी को मारी टक्कर, एकराय होकर लाठी-सरियों से जानलेवा हमला करने का आरोप

बीकानेर। टक्कर मारने और लाठियों से मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में हदां थाने में खारिया मल्लिनाथ निवासी महेन्द्र विश्नोई ने हड़मानराम, पांचीलाल, मदनलाल, रामदयाल, जगदीश, रामेश्वर, बंशीलाल, रामेश्वर, भागीरथ, सुभाष, सुशील व 4-5 अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना रोही खारिया मल्लिनाथ में 22 दिसम्बर की सुबह 9 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि आरोपियों ने उसकी गाड़ी को टक्कर मारी। प्रार्थी ने बताया कि आरोपियों ने एकराय होकर आरोपियों ने लाठी, सरियों से उसके साथ मारपीट की ओर जानेलवा हमला करने का प्रयास किया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।