बीकानेर: सवारियों से भरी चलती बस में लगी आग,यात्रियों में मची अफरा तफरी

बीकानेर

बीकानेर: सवारियों से भरी चलती बस में लगी आग,यात्रियों में मची अफरा तफरी

दैनिक खबरां,बीकानेर । बीकानेर में सवारियों से भरी एक बस में आग लगने की खबर सामने आई है। गनीमत रही कि इस आगजनी में कोई सवारी हताहत नही हुई । घटना आज मंगलवार शाम की कोडमदेसर मोड़ के पास की है । मिली जानकारी के मुताबिक बीकानेर से 465 आरडी के लिये रवाना हुई प्राइवेट बस के कैबिन में अचानक धुआं उठता दिखा। ड्राइवर ने कोडमदेसर मोड़ पर गाड़ी के ब्रेक लगा दिये और जल्दी से सभी सवारियों को नीचे उतारा। सवारियां नीचे उतरी तब तक बस में आग भड़क चुकी थी और कुछ ही मिनटों पर यह पूरी तरह आग के हवाले हो गए।

मौके पर मौजूद नाल पुलिस स्टेशन के एएसआई सुभाष कुमार ने बताया कि सी.के.परिहार की बस बीकानेर से मंडी 465 जा रही थी। इसमें आग लगने की सूचना के साथ ही मौके पर पहुंचे। फायरब्रिगेड की गाड़ियां बुलाई और आग पर काबू पाया। पुलिस अधिकारी के मुताबिक अभी इस संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है। प्राथमिक तौर पर ऐसा लगता है कि इंजन के पास शॉर्ट सर्किट होने से आग लगी होगी।