बीकानेर: आठ दिनों से हॉस्पिटल नही आया डॉक्टर,सीएमएचओ डॉ मीणा ने की कार्यवाही..

बीकानेर

बीकानेर: आठ दिनों से हॉस्पिटल नही आया डॉक्टर,सीएमएचओ डॉ मीणा ने की कार्यवाही..

बीकानेर@दैनिक खबरां। ग्रामीण क्षेत्रों की सरकारी अस्पतालों में अव्यवस्था व लापरवाही किस कदर है उसका उदाहरण मंगलवार को तब सामने आया जब सीएमएचओ डॉ. बी.एल. मीणा स्वयं निरीक्षण करने अस्पताल पहुंच गए। डॉ . मीणा ने मंगलवार को सीएससी महाजन व पीएससी जैतपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान पाया कि जैतपुर की अस्पताल में डॉक्टर लीलाधर पिछले 8 दिनों से बिना कोई सूचना छुट्टी पर था।

ऐसे में डॉ. मीणा ने तुरंत एक्शन लेते हुए डॉक्टर को कारण बताओ नोटिस दिया और जवाब मांगा। इसके अलावा महाजन अस्पताल में अव्यवस्था नजर आई। डॉ. मीणा ने बताया कि अस्पताल में साफ-सफाई नहीं थी। जिसके कारण इंचार्ज को नोटिस देकर जवाब तलब किया। वहीं , बीसीएमओ डॉ . वैभव को नोटिस देकर इन अव्यवस्थों का जवाब मांगा गया है।