बीकानेर संभाग: विधवा को चाकू की नोक पर किया अगवा, कपड़े उतरवाकर की पिटाई और गंदी हरकतें…..

चुरू पुलिस कार्रवाई बीकानेर राजस्थान राज्य

बीकानेर संभाग: विधवा को चाकू की नोक पर किया अगवा, कपड़े उतरवाकर की पिटाई और गंदी हरकतें…..

चूरू, @दैनिक खबरां। जिले के दुधवाखारा क्षेत्र के एक गांव की 23 वर्षीय विधवा महिला को चाकू की नोक पर अगवा कर उसके साथ मारपीट और गंदी हरकतें करने का मामला सामने आया है।

महिला का मामा रुपए लेकर जबरन दूसरी जगह शादी करवाना चाहता है। पीड़िता की रिपोर्ट पर 6 नामजद आरोपियों के खिलाफ महिला थाने में मामला दर्ज हुआ है।

महिला थानाधिकारी सतपाल बिश्नोई ने बताया कि महिला ने रिपोर्ट दी है कि 23 जनवरी की रात को जब वह अपने घर में सो रही थी तो उसका मामा और चाचा उसके कमरे में आए और चाकू की नोक पर बोलेरो से अगवा कर उसे गांव के पास एक बीहड़ में ले गए।

जहां उन्होंने महिला के कपड़े उतरवाकर थप्पड़, मुक्कों और लाठियों से पिटाई की। फिर रात को ही शराब के नशे में 45 वर्षीय मामा ने उसके साथ गंदी हरकतें करते हुए गलत काम का करने का प्रयास किया। इसके बाद आरोपी उसे बंधक बनाकर तारानगर तहसील के झाड़सर गांव में ले गए, जहां उसे एक घर में कैद कर दिया गया।

पीड़िता का आरोप है कि आरोपी मामा रुपयों के बदले जबरन उसकी शादी दूसरी जगह करवाना चाहता था, लेकिन महिला के इनकार करने पर उसे जान से मारने की धमकी देकर इस वारदात को अंजाम दिया।

पीड़िता ने बताया कि 25 जनवरी की सुबह कोहरे का फायदा उठाकर वह आरोपी मामा के चंगूल से निकल भागी और चूरू जिला मुख्यालय पहुंचकर अपने पिता को फोन किया।

जिसके बाद पीड़िता अपने पिता के साथ 26 जनवरी को महिला थाने पहुंची और आरोपी मामा, मामा के दोस्त, चाचा आदि के खिलाफ नामजद मामला दर्ज करवाया। पुलिस के मुताबिक महिला के शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं।

Bikaner Division: Widow kidnapped at knife point, thrashed by stripping clothes and doing dirty acts…..

Churu. A 23-year-old widow woman of a village in Dudhwakhara area of ​​the district was abducted at knife point and assaulted and abusing her.

The woman’s maternal uncle wants to forcibly get married at another place by taking money. On the report of the victim, a case has been registered against the 6 named accused in the women’s police station.

Female SHO Satpal Bishnoi told that the woman has given a report that on the night of 23 January, when she was sleeping in her house, her maternal uncle and uncle came to her room and kidnapped her at knife point with a bolero in a ravine near the village. carried in.

Where he took off the woman’s clothes and beat her with slaps, punches and sticks. Then in the night itself, 45-year-old maternal uncle tried to do the wrong thing while doing dirty things with him. After this, the accused took him hostage and took him to Jharsar village of Taranagar tehsil, where he was imprisoned in a house.

The victim alleges that the accused maternal uncle wanted to forcibly get her married in another place in exchange for money, but did this incident by threatening to kill her if the woman refused.

The victim told that on the morning of January 25, taking advantage of the fog, she escaped from the clutches of the accused maternal uncle and called her father after reaching Churu district headquarters.

After which the victim along with her father reached the women’s police station on 26 January and registered a case against the accused uncle, uncle’s friend, uncle etc. According to the police, injury marks were also found on the body of the woman.