बीकानेर संभाग: सुसाइड से पहले बनाया वीडियो, सोशल मीडिया पर किया शेयर, बोला- मरने जा रहा हूं, बॉडी का पोस्टमार्टम मत करवाना, पेड़ से फंदा लगाकर लटका…..

चुरू पुलिस कार्रवाई राजस्थान राज्य

बीकानेर संभाग: सुसाइड से पहले बनाया वीडियो, सोशल मीडिया पर किया शेयर, बोला- मरने जा रहा हूं, बॉडी का पोस्टमार्टम मत करवाना, पेड़ से फंदा लगाकर लटका…..

चूरू, @दैनिक खबरां। चूरू शहर की तारानगर रोड पर स्थित वन विभाग की जमीन में रविवार सुबह फंदा लगाकर एक युवक ने सुसाइड कर लिया। आत्महत्या से पहले उसने एक वीडियो बनाकर दोस्तों और परिजनों को शेयर किया। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।

थानाधिकारी सतीश कुमार यादव ने बताया कि वार्ड-56 निवासी दिनेश कुमार चांदोलिया (26) ने सुसाइड किया है। वह मोचीवाड़ा में हेयर सैलून की दुकान करता था।

रविवार सुबह तारानगर रोड पर वन विभाग की जमीन पर पेड़ से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। मरने से पहले बनाए वीडियो में सबको हैलो बोलते हुए कहा कि इस समय बहुत ही ठंडी हवा की लहर चल रही है। मैं इस वक्त शहर के एक धार्मिक स्थल के पास पहुंच गया हूं। ओस की बूंदे भी लगातार गिर रही है।

युवक ने कहा कि वो मरने के लिए जा रहा है, अब वो जीना नहीं चाहता है। उसके शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया जाए। अब आखिर बार उसे सब लोग देख ले, अब वो मरने के लिए जा रहा है।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन उससे पहले ही पेड़ पर दिनेश फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भिजवाया।

Bikaner Division: Video made before suicide, shared on social media, said – I am going to die, don’t get the body postmortem done, hanged from tree…..

Churu, @daily news. A young man committed suicide by hanging himself in the forest department’s land located on Taranagar Road in Churu city on Sunday morning. Before committing suicide, he made a video and shared it with friends and family. On receiving information about the incident, Kotwali police reached the spot. The police handed over the body to the relatives after conducting post-mortem.

SHO Satish Kumar Yadav said that Dinesh Kumar Chandolia (26), a resident of Ward-56, has committed suicide. He used to run a hair salon shop in Mochiwada.

On Sunday morning, he committed suicide by hanging himself from a tree on the forest department’s land on Taranagar road. Saying hello to everyone in the video made before his death, he said that a very cold wind is blowing at this time. I have reached near a religious place in the city at this time. The dew drops are also falling continuously.

The young man said that he is going to die, now he does not want to live. Post-mortem of his dead body should not be done. Now finally everyone should see him, now he is going to die.

On getting the information, the police reached the spot, but before that Dinesh was found hanging from the tree. The police took the dead body into custody and sent it to the mortuary.