बीकानेर: आज सुबह जयपुर रोड पर मिला मृत अवस्था में युवक का शव,पहचान में करे मदद..

बीकानेर

बीकानेर: आज सुबह जयपुर रोड पर मिला मृत अवस्था में युवक का शव,पहचान में करे मदद..

बीकानेर@दैनिक खबरां। शहर में सुबह करीब 09.30 से 10 बजे एक् युवक मृत अवस्था में मिला है। सूचना मिलते ही खिदमतगार खादिम  सोसाइटी के हाजी जाकिर के सहयोग से सोएब व असहाय सेवा संस्थान के राजकुमार खड़गावत मौके पर एम्बुलैंस लेकर पहुंचे। जय नारायण व्यास कॉलोनी थाना संबंधित अधिकारियों की निगरानी में शव को उठाकर पी बी एम अस्पताल लेकर गए। वहां डॉक्टरी मुआयना करवाकर शव को मोर्चरी में रखवाया।

जयपुर रोड, वैष्णो धाम के आगे पेट्रोल पंप के सामने रोड के साइड झाड़ियों के पास लेटा मिला था। इसके दांए हाथ पर राम चंद्र
राम सिव वी जैसा लिखा हुवा है। इस युवक की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। कृपया इसकी पहचान करने में मदद करें। असहाय सेवा संस्थान, बीकानेर
खिदमतगार खादिम सोसायटी, बीकानेर