बीकानेर। जैसलमेर हाईवे पर नाल गांव के मावडिय़ाजी मंदिर के पास मंगलवार शाम को एक बाइक और ऑटो की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में दो या तीन जनें घायल बताये जा रहे है। सूचना पर मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को लेकर पीबीएम अस्पताल लेकर गई। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तेज गति से बाइक और ऑटो में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक का आगे का हिस्सा पिचक गया वहीं ऑटो का भी आगे का कांच टूट गया और आगे का हिस्सा पिचक गया। ऑटो और बाइक दोनों पर सवार लोगों को चोटें आई हैं। आस-पास से गुजर रही गाडिय़ां रोककर लोगों ने पुलिस और 108 एंबुलेंस को फोन किया। टोल नाका और थाना दोनों नजदीक होने से एंबुलेंस और पुलिस दोनों ही समय पर पहुंच गई। घायलों को पीबीएम हॉस्पिटल ले जाया गया। इनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

