बीकानेर : आग से झुलसे बच्चे की इलाज के दौरान मौत

बीकानेर

बीकानेर। जामसर थाना क्षेत्र से झोपड़ी में आग से झुलसे बच्चे की इलाज के दौरान मौत का मामला सामने आया है। इस संबंध में मर्ग दर्ज करवाते हुए जामसर निवासी सिकन्दर शाह पुत्र जुसुफ ने बताया कि 30 अक्टूबर को दिन में अचानक झोपड़ी में आग लग गई जिससे 1 साल छ: माह का बेटा सेय्यद झुलस गया। किसी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।