बीकानेर : ड्यूटी से घर जा रहे व्यक्ति को कैंपर ने मारी टक्कर
बीकानेर। ड्यूटी से घर जा रहे एक व्यक्ति को कैंपर ने टक्कर मार दी। जिससे व्यक्ति घायल हो गया। इस सम्बंध में तिलक नगर निवासी महेन्द्र सिंह ने अज्ञात के खिलाफ मुक्ताप्रसाद पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थी ने बताया कि 6 मार्च की रात को 9 बजे के आसपास वह ड्यूटी से घर जा रहा था। इसी दौरान बजरंग धोरे के सामने अज्ञात कैंपर चालक ने पीछे से गाड़ी को टक्कर मार दी। जिससे वह गिर गया और सिर पर चोटें आयी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

