बीकानेर। खेत में काम रहे व्यक्ति पर कुल्हाड़ी से हमला करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में देशनोक पुलिस थाने में सुरधना निवासी लक्ष्मण सिंह ने जगु ङ्क्षसह के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। दोनो आपस में रिश्तेदार है। घटना परिवादी के खेत सुरधना चौहानान में 1 नवम्बर की सुबह 10 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि खेत में उसके पिता काम कर रहे थे। इसी दौरान आरोपी चाचा हाथों में कुल्हाड़ी लेकर आए और जान से मारने की नियत से प्रार्थी के पिता पर हमला कर दिया। प्रार्थी के अनुसार आरोपी ने उसके पिता पर जानलेवा हमला किया। जिसको प्रार्थी व उसके भाई ने छुड़वाया। प्रार्थी ने बताया कि इस हमले में उसके पिता को चोटें आयी है। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट जानलेवा हमले के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

