बीकानेर बना हवाला का हब: डीएसटी और बीछवाल पुलिस ने आठ लाख की नकदी के साथ युवक को दबोचा

बीकानेर बीकानेर पुलिस

बीकानेर बना हवाला का हब: डीएसटी और बीछवाल पुलिस ने आठ लाख की नकदी के साथ युवक को दबोचा

बीकानेर, दैनिक खबरां। डीएसटी और बीछवाल थाना पुलिस ने सोमवार को संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक युवक से लगभग आठ लाख की नकदी जब्त की है। जब्त की गई राशि के हवाला से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है। जिला पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर जिले भर में संदिग्ध गतिविधियों को लेकर जिला पुलिस द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत डीएसटी और बीछवाल थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने  चौपनिया बास देशनोक निवासी 20 वर्षीय धीरज उपाध्याय पुत्र ज्वालाप्रसाद उपाध्याय को आठ लाख की नकदी के साथ धरदबोचा है। पकड़ी गई राशि के संबंध में धीरज कोई संतोष जनक जवाब नहीं दे पाया। जिस पर पुलिस टीम ने आरोपी को डिटेन कर लिया है। एसपी ने बताया इस कार्रवाई में डीएसटी के कांस्टेबल लखविंद्र सिंह का विशेष सहयोग रहा। पुलिस ने इस कार्रवाई के बारे में आईटी के अधिकारीयों को सुचना दी है। वंही पुलिस के अनुसार पकड़े गए युवक के पास हवाला का हिसाब भी मिला है। गौरतलब है,बीकानेर इन दिनों हवाला का बड़ा ठिकाना बना हुआ है। जिसका अंदाजा बीते दिनों में हवाला कारोबार पर हुई पुलिस कार्रवाई से पता चलता है।