बीकानेर : आधी रात को चार-पांच लोगों ने महिला के घर पर धारदार हथियारों से बोला धावा,पत्थर बरसाए..

बीकानेर श्रीडूंगरगढ़

बीकानेर : आधी रात को चार-पांच लोगों ने महिला के घर पर धारदार हथियारों से बोला धावा,पत्थर बरसाए..

बीकानेर@दैनिक ख़बरां। जिले के श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र में बीती रात को एक घर पर कुछ लोगो द्वारा हमला करने की घटना सामने आई है। इस संबंध में परिवादी महिला ने श्रीडूंगरगढ़ थाना पुलिस को परिवाद देकर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार करने की गुहार लगाई है।

श्रीडूंगरगढ़ की वार्ड 31 आडसर बास निवासी जगदीश प्रसाद की पत्नी सरस्वती देवी ब्राह्मण ने परिवाद में लिखा है कि 22 जून को रात्रि 1.00 बजे मैं घर पर अकेली थी तभी कन्हैयालाल उर्फ कालू पुत्र नानूराम सारस्वा निवासी हेमासर,हरिओम पुत्र फतू पारीक निवासी कालूबास,श्रीडूंगरगढ़ व तीन अन्य नकाबपोश व्यक्ति दो मोटरसाईकिल व एक पिकअप लेकर हाथों में घातक हथियार बर्छी, बन्दूक, लाठियां लेकर आये व आते ही हमारे घर में पत्थर फेंकने शुरू कर दिये व जान से मारने की धमकियां दी व अश्लील गालियां निकाली ।

परिवादी ने बताया उक्त अभियुक्तगण किसी गैंग से संबंध बता रहे थे तथा कह रहे थे कि हमारी 500 व्यक्तियों की गैंग है। अभियुक्तगण बहुत ही खतरनाक गैंग से जुड़े हुए व्यक्ति है तथा आज सुबह फोन करके हमारे पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी है कि हम फिर आयेंगे व जान से मारे बिना नहीं छोड़ेंगे। अभियुक्तगण जाते समय हमारे घर का विधुत मीटर तोड़ दिया ।

पीड़ित परिवादी के अनुसार अभी तक पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नही हुई है। इस मामले को लेकर जब दैनिक ख़बरां ने थानाधिकारी वेदपाल शिवराण से बात की तो उन्होंने कहा कि मेरे ध्यान में ऐसा कोई मामला नही आया है पता करके उचित कार्रवाई करेंगे। देखें फ़ोटो