बीकानेर : ज्वेलर्स की दुकान से सोने की बालियां चोरी कर ले जाने का आरोप, अज्ञात महिला के खिलाफ मामला दर्ज

बीकानेर

बीकानेर। शहर के सदर थाना क्षेत्र स्थित एक ज्वेलरी की दुकान से महिला सोने की तीन बालियां चोरी कर ले गई। इस संबंध में पंवारसर कुए के पास पुरानी गिन्नाणी में रहने वाले सुनील कच्छावा ने अज्ञात महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। घटना 30 अक्टूबर को एस.के.ज्वैलर्स में हुई। परिवादी ने रिपोर्ट में बताया कि उसकी दुकान से अज्ञात महिला सोने की तीन बालियां ले गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।