बीकानेर: नशे के लिए रुपए नहीं देने पर युवक को पीटा,कार में की तोड़फोड़,घर पर फेंके पत्थर

पुलिस कार्रवाई बीकानेर

बीकानेर: नशे के लिए रुपए नहीं देने पर युवक को पीटा,कार में की तोड़फोड़,घर पर फेंके पत्थर


बीकानेर, दैनिक खबरां । शहर के बीछवाल थाना क्षेत्र में नशे के लिए रुपए नहीं देने पर एक युवक के साथ उसके घर के आगे मारपीट करने, गाड़ी में तोड़फोड़ व घर पर पत्थर फेंकने का मामला सामने आया है। करणीनगर लालगढ़ निवासी परिवादी हर्षिद पुत्र गौरव अरोड़ा ने इस संबंध में पुलिस थाने में दो नामजद सहित चार आरोपियों पर मुकदमा दर्ज करवाया है। पीड़ित ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया है कि 25 जुलाई की रात 11:15 बजे वह अपने घर के आगे खड़ा था इस दौरान आरोपीगण समीर भुट्टा,दिलीप अपने दो अन्य साथियों के साथ आया और नशे के लिए उसने रुपए मांगे। पीड़ित ने बताया उसके द्वारा मना करने पर आरोपियों ने उसके साथ गाली गलौज कर मारपीट की और घर में घुसने की कोशिश की। इस दौरान आरोपियों ने घर के आगे ख़डी कार में तोड़फोड़ की और घर पर पत्थर फेंके। पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट पर समीर भुट्टा,दिलीप अपने दो अन्य आरोपियों पर बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच सउनि लाभुराम को सोंपी है।