बीकानेर : इंद्रा कॉलोनी निवासी युवक ने फांसी का फंदा लगाकर दी जान
बीकानेर@दैनिक खबरां। बीछवाल पुलिस थाना क्षेत्र में एक युवक ने आज फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। मृतक की पहचान इन्द्रा कॉलोनी निवासी दीपक पुत्र जगदीश जावा के रूप में हुई।
जिसने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। मामले की पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

