बीकानेर: देर रात दर्दनाक हादसे में टू व्हीलर पर जा रहे परिवार को पिकअप ने मारी टक्कर, पिता, पुत्री और पत्नी की मौत, चार साल का बेटा घायल….

चुरू पुलिस कार्रवाई बीकानेर बीकानेर जिला प्रशासन बीकानेर पुलिस राजस्थान राज्य श्रीडूंगरगढ़

बीकानेर: दर्दनाक हादसे में टू व्हीलर पर जा रहे परिवार को पिकअप ने मारी टक्कर, पिता, पुत्री और पत्नी की मौत, चार साल का बेटा घायल।

बीकानेर, @dainikkhabraan। बीकानेर से सवा सौ किलोमीटर दूर चूरू के परसनेऊ के पास सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यो की दर्दनाक मौत हो गई। देर रात एक दुपहिया वाहन पर चार जने जा रहे थे कि किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने देर रात बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में दम तोड़ दिया।

असहाय संस्था के ताहिर हुसैन से प्राप्त जानकारी के अनुसार सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हुई है। परसनेऊ के एक ही परिवार के चार सदस्य दुपहिया वाहन पर राजलदेसर से वापस परसनेऊ लौट रहे थे।

इसी दौरान अज्ञात वाहन ने दुपहिया को टक्कर मारी। जिससे मंगलाराम नायक, उसकी पत्नी मंजू देवी, 2 वर्षीय पुत्री प्रियंका व 4 वर्षीय पुत्र अनिल घायल हो गए। सभी को पीबीएम अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मंगलाराम व उसकी पुत्री प्रियंका को मृत घोषित कर दिया। मंजू देवी व अनिल की हालत भी गंभीर बनी हुई थी। इलाज के दौरान मंजू देवी की मौत हो गई। इस हादसे में अनिल बचा है, जिसका इलाज पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में चल रहा है।

खरीददारी करने गया था

जानकारी के अनुसार मंगलाराम अपने बीवी बच्चों को लेकर राजलदेसर खरीदारी करने गया था। वापस परसनेऊ लौटते समय उनक परिवार दुर्घटना का शिकार हो गया। दुघर्टना स्थल पर सामान भी बिखरा हुआ पड़ा है।