बीकानेर: रजवाड़ा ज्वेलर्स से 3 महिलाओं ने उड़ाईं सोने की चूड़ियां, पुलिस जांच में जुटी

पुलिस कार्रवाई बीकानेर बीकानेर पुलिस

बीकानेर: रजवाड़ा ज्वेलर्स से 3 महिलाओं ने उड़ाईं सोने की चूड़ियां, पुलिस जांच में जुटी

दैनिक खबरां,बीकानेर। शहर के केईएम रोड स्थित रजवाड़ा ज्वैलर्स शोरूम में दिनदहाड़े चोरी की वारदात सामने आई है। घटना 28 सितंबर 2025 को शाम 4:15 से 4:25 बजे के बीच की बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, परिवादी बलदेव सोनी पुत्र बद्रीप्रसाद सोनी, निवासी रामपुरिया हवेली के पास, छिपों का मोहल्ला, ने पुलिस थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया गया कि शाम करीब 4:15 बजे तीन अज्ञात महिलाएं रजवाड़ा ज्वैलर्स पर आईं और चूड़ियां दिखाने को कहा। दुकान कर्मचारी ने उन्हें चूड़ियों का सेट दिखाया। करीब दस मिनट तक देखने के बाद महिलाओं ने कहा कि उन्हें पसंद नहीं आईं और वे दुकान से निकल गईं।

थोड़ी देर बाद जब व्यापारी ने सामान मिलान किया तो चार सोने की चूड़ियां (वजन लगभग 40.640 ग्राम) गायब मिलीं। शक होने पर सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल तीनों अज्ञात महिलाओं की तलाश जारी है।