अवैध हथियारों के खिलाफ आज फिर पुलिस का बड़ा ऑपरेशन, पांच थानों की पुलिस ने पांच आरोपियों को दबोचा, अवैध पिस्टल जिन्दा कारतूस बरामद

बीकानेर बीकानेर पुलिस

अवैध हथियारों के खिलाफ आज फिर पुलिस का बड़ा ऑपरेशन, पांच थानों की पुलिस ने पांच आरोपियों को दबोचा, अवैध पिस्टल जिन्दा कारतूस बरामद

बीकानेर,दैनिक खबरां। अवैध हथियारों के खिलाफ बीकानेर पुलिस एक्शन मोड़ में है। जंहा एसपी के निर्देशन में पांच थानों की पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुए अलग अलग क्षेत्रों से पांच जनों को गिरफ्तार किया है। जिनसे पांच अवैध पिस्टल, 6 जिन्दा कारतूस बरामद किये है।

पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम के निर्देश पर जारी इस अभियान में जिला पुलिस की विशेष टीम ने नया शहर, गंगाशहर, देशनोक, सेरुणा व जसरासर थानों की पुलिस के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुए मुक्ता प्रसाद निवासी अनिल विश्रोई, जसरासर निवासी बजरंगलाल, बंधडा नोखा निवासी हड़मानाराम, लालमदेसर निवासी मदनलाल व फतेहुपर सीकर निवासी कमलेश ढ़ाका को पकड़ा है। इनमें से अनिल विश्नोई आठ हजार रुपये का इनामी अभियुक्त है। जिसे मुखबिर की सूचना पर जेएनवीसी थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया। इससे पिस्टल बरामद हुई है।

पूछताछ के दौरान सामने आया है कि अनिल ने आसाम, नागालैण्ड, च ढ़ीगढ़, हिसार, हैदराबाद, जोधपुर, जयपुर व श्रीगंगानगर में फरारी काटी। वहीं बजरंग लाल तर्ड से एक अवैध पिस्टल बरामद की है। मदनलाल के पास से एक अवैध पिस्टल व दो जिंदा कारतूस मिले है। इसी प्रकार कमलेश ढाका से एक अवैध पिस्टल व एक जिंदा कारतूस तथा हड़मानाराम जाट से एक अवैध देशी पिस्टल तथा तीन जिंदा कारतूस बरामद किये। इन सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों से पूछताछ में शहर में ओर अवैध हथियार बरामद होने की संभावना है।

कार्रवाई में ये रहे शामिल
पांच थानों की संयुक्त कार्यवाही में सीओ सदर शालिनी बजाज, जेएनवीसी थानाधिकारी महावीर प्रसाद, गंगाशहर थानाधिकारी नवनीत सिंह, देशनोक थानाधिकारी रुपाराम, सेरुण थानाधिकारी रामचन्द्र, कोतवाली थानाधिकारी संजय सिंह,जसरासर थानाधिकारी जगदीश पंडार, उप निरीक्षण गौरव, हैड कानि साईबर सेल दीपक यादव, दिलीप सिंह, महावीर, मुकेश, अब्दुल सत्तार, रोहिताश भारी, नत्थाराम, सुरेन्द्र, सागरमल, कानि गुलाम नबी, देवेन्द्र, सूर्यप्रकाश,तेजाराम, रामदयाल, मुखराम, महेन्द्र, सीताराम, डीआर पूनमचंद व नरेन्द्र शामिल रहे।