बड़ी खबर: कल नहीं होगा पेपर, विश्वविद्यालय ने जारी किया आदेश….

कोटा बीकानेर राजस्थान राज्य शिक्षा

बड़ी खबर: कल नहीं होगा पेपर, विश्वविद्यालय ने जारी किया आदेश

परीक्षा को लेकर असमंजस दूर

REET परीक्षा को देखते हुए शुक्रवार को होने वाली कोटा विश्वविद्यालय की परीक्षा रद्द , अब आगामी तारीख को होगी परीक्षा


कोटा विश्वविद्यालय के बीकानेर क्षेत्रीय केंद्र, निदेशक बलवान सिंह सैनी ने बताया कि

कोटा/बीकानेर, @dainikkhabraan। कोटा विश्वविद्यालय के बीकानेर क्षेत्रीय केंद्र, निदेशक बलवान सिंह सैनी ने बताया कि राजस्थान प्रदेश में REET 2022 परीक्षा के कारण वर्धमान महावीर खुला वि वि कोटा की जारी सैधांतिक परीक्षा में आंशिक संशोधन करते हुए दिनांक 22-07-2022 (शुक्रवार) को तीन पारियों में आयोजित होने वाली परीक्षा की तिथि परिवर्तित कर दिनांक 29-08-2022 (सोमवार) कर दी गयी है। इस सम्बन्ध में बीकानेर संभाग के समस्त आठ परीक्षा केन्द्रों को सूचना भेज दी गयी है। वेबसाइट बंद होने के कारण अधिकृत सूचना क्षेत्रीय केंद्र बीकानेर के टेलीग्राम चैनल पर RCBKR पर भी अपलोड कर दी गयी है। परीक्षार्थी अधिक जानकारी के लिए कार्यालय समय प्रातः 10 बजे से 5 बजे के बीच क्षेत्रीय केंद्र बीकानेर के हेल्प डेस्क फ़ोन 0151-2943130 पर संपर्क कर सकते हैं |