बीकानेर की राजनीति से बड़ी खबर : वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजकुमार किराडू हुए भाजपा में शामिल

बीकानेर राजस्थान राज्य

बीकानेर। बीकानेर पश्चिम से लगातार तीसरी बार टिकट की मांग कर रहे वरिष्ठ नेता राजकुमार किराडू ने आज भाजपा का दामन थाम लिया है। केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल की मौजूदगी में राजकुमार किराडू ने भाजपा का दामन थामा। इस दौरान अर्जुनराम ने किराडू को पार्टी का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान जिला अध्यक्ष विजय आचार्य और भाजपा के प्रत्याशी जेठानंद व्यास भी मौजूद रहें। बता दे कि राजकुमार किराडू डॉ. कल्ला को टिकट देने का लगातार विरोध कर रहे थे। इसको लेकर बाकायदा किराडू ने अपने समर्थकों से चिंतन मंथन किया और खुलेआम कल्ला को हराने का एलान किया था। जिसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि किराडू कभी भी भाजपा जॉइन कर सकते है।