बीकानेर से बड़ी खबर: मिठाई के कारखाने में लगी भीषण आग,पुलिस और अग्निशमन कर्मचारियों ने संभाला मोर्चा, बड़े नुकसान की आशंका

बीकानेर

बीकानेर से बड़ी खबर: मिठाई के कारखाने में लगी भीषण आग,पुलिस और अग्निशमन कर्मचारियों ने संभाला मोर्चा, बड़े नुकसान की आशंका

बीकानेर। कोटगेट थाना इलाके में देर रात्रि एक मिठाई के कारखाने में भीषण आग लगने की ख़बर सामने आई है । जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया । मिली जानकारी के मुताबिक रानी बाजार इनकम टैक्स आफिस के सामने स्थित द्वारिका रेस्टोरेंट के पीछे मिठाई बनाने के कारखाने में तड़के 4 बजे आग लग गई।

सूचना पर पहुंची अग्निशमन की 5 दमकल ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के काफी देर बाद तक धुआं उठना बंद नहीं हुआ। प्रथमदृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट से आग लगना बताया जा रहा है।

बताया जाता है इस कारखाने में मिठाई व अन्य सामान की पैकिंग के लिए भारी मात्रा में डिब्बे रखे हुए थे। बताया जा रहा है कि आज सुबह 4 बजे के आसपास कारखाने में रहने वाले मजदूरों ने अचानक जोर की आवाज सुनी, पास के कारखाने में जाकर देखा तो कारखाने के एक हिस्से में भीषण आग लगी हुई थी। आग की सूचना पर मौके पर पहुंची कोटगेट पुलिस ने दमकल विभाग को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंची दमकल की पांच गाड़ियों ने काफी मशक्कत से आग पर काबू पाया।