रीट परीक्षार्थियों के लिए बड़ी खबर जारी हुवे एडमिट कार्ड, ऐसे करे डाऊनलोड..

बीकानेर

रीट परीक्षार्थियों के लिए बड़ी खबर जारी हुवे एडमिट कार्ड, ऐसे करे डाऊनलोड..

बीकानेर@दैनिक खबरां। राज्य की सबसे बड़ी परीक्षा के रूप में आयोजित हो रही रीट परीक्षा के परीक्षार्थियों के लिए बड़ी खबर उनके एडमिट कार्ड जारी होने की है । परीक्षा के अभ्यर्थी https://reetbser2022.in/ पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं । विदित रहे कि परीक्षा आगामी 23 ओर 24 जुलाई को आयोजित होनी है । परीक्षा में शामिल होने वाले 16 लाख अभ्यर्थियों को अपने एडमिट कार्ड का बेसब्री से इंतजार था । राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा ( रीट ) 2022 के आयोजन तिथि 23 और 24 जुलाई के दो दिन पहले और दो दिन बाद निःशुल्क परिवहन व्यवस्था उपलब्ध रहेगी ।

परीक्षा से 2 घंटे पहले पहुंचना है पुलिस फ्रिस्किंग व अन्य जांच के लिए रीट अभ्यर्थियों से 2 घंटे पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने के लिए कहा गया है । उन्हें एग्जाम सेंटर में एक घंटा पहले तक ही प्रवेश दिया जाएगा । यानी परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र एक घंटा पहले हर हाल में पहुंच जाना है । उसके बाद एंट्री नहीं दी जाएगी । जैसे पहली शिफ्ट की परीक्षा अगर 10 बजे शुरू होनी है तो अभ्यर्थियों को 9 बजे के बाद एंट्री नहीं दी जाएगी । वहीं दोपहर की शिफ्ट में अगर परीक्षा 3 बजे से शुरू होनी है तो उन्हें 2 बजे तक ही एंट्री दी जाएगी