डीएसटी एंव सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 18.50 लाख की नकदी के साथ एक युवक चढ़ा हत्थे,मौके पर पहुंचे आईटी के अधिकारी
बीकानेर, दैनिक खबरां। बीकानेर पुलिस की इन दिनों हवाला से जुड़े गिरोह पर धमाकेदार कार्रवाई की जा रही है। जंहा आज फिर डीएसटी और सदर थाना पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में एक व्यक्ति से लगभग 18,50,000 रुपए नगदी जप्त की गई है। जब्त की गई राशि के हवाला की होने की आशंका जताई जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक यह कार्रवाई सदर थाना इलाके में भुट्टा चौराहें के आसपास की गई है। जंहा पुलिस ने बज्जू निवासी मनोहरलाल से करीब 18,50,000 रुपए नगदी जप्त की है। पुलिस टीम ने मनोहरलाल से इस राशि के संबंध में पूछताछ की तो वो कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। पुलिस ने आरोपी को डिटेन कर लिया है। वंही कार्रवाई के संबंध में पुलिस ने आयकर विभाग को सूचित किया है, सुचना मिलने पर आयकर विभाग के अधिकारी सदर थाने में पहुंच गए है । इस कार्रवाई में डीएसटी के छापेमार कांस्टेबल लखविंद्र सिंह की विशेष भूमिका रही। फिलहाल खबर लिखें जाने तक सदर थाना में कार्रवाई चल रही थी।

