बीकानेर: भरतपुर के एसपी देवेंद्र बिश्नोई का तबादला बीकानेर हुआ, अब बीकानेर संभालेंगे यह जिम्मेदारी…..

नौकरी बीकानेर बीकानेर जिला प्रशासन बीकानेर पुलिस राजस्थान राज्य

भरतपुर के एसपी देवेंद्र बिश्नोई का तबादला बीकानेर हुआ, अब बीकानेर संभालेंगे यह जिम्मेदारी…..

बीकानेर, @dainikkhabraan। भरतपुर एसपी पद से देवेंद्र बिश्नोई को अब बीकानेर के RAC की तीसरी बटालियन की जिम्मेदारी फिर से सौंप दी गई है। बिश्नोई की जगह श्याम सिंह को भरतपुर एसपी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कार्मिक विभाग ने बुधवार को इस आशय के आदेश जारी किए हैं।

देवेंद्र बिश्नोई पहले भी आरएसी थर्ड बटालियन में कमांडेंट के पद पर थे। जनवरी 21 में ही उनका ट्रांसफर आरएसी थर्ड बटालियन से भरतपुर एसपी के रूप में ट्रांसफर हुआ था। एक बार फिर बिश्नोई इसी सीट पर आ गए हैं। दरअसल, पिछले दिनों उनका ट्रांसफर आरएसी की पांचवीं बटालियन जयपुर किया गया था। इस बीच सरकार उनको भरतपुर में ही रोक दिया था। दो दिन बाद नया आदेश जारी करके देवेंद्र बिश्नोई को बीकानेर स्थित आरएससी थर्ड बटालियन में कर दिया है।

दरअसल, बिश्नोई ने आरपीएस के रूप में भी बीकानेर में काम किया है। वो बीकानेर में सीओ भी रहे। उनका परिवार भी बीकानेर ही रहता है। वो बीकानेर में सीओ सदर भी रहे हैं। ऐसे में उन्होंने जयपुर के बजाय बीकानेर में रहना पसन्द किया। आरएसी में उनके कार्य अनुभव को देखते हुए ही सरकार उन्हें वापस आरएएसी में ही भेज दिया। जहां पहले पांचवीं बटालियन थी, उसे बदलकर थर्ड बटालियन कर दिया। संभवत: दो-तीन दिन में ही बिश्नोई बीकानेर में कार्य संभालेंगे।

Bharatpur SP Devendra Bishnoi was transferred to Bikaner, now Bikaner will handle this responsibility…..

Bikaner, @dainikkhabraan. Devendra Bishnoi from the post of Bharatpur SP has now been reassigned to the responsibility of the third battalion of RAC, Bikaner. Shyam Singh has been given the responsibility of Bharatpur SP in place of Bishnoi. The Personnel Department has issued orders to this effect on Wednesday.

Devendra Bishnoi was earlier also in the rank of Commandant in RAC Third Battalion. In January 21 itself, he was transferred from RAC 3rd Battalion as Bharatpur SP. Once again Bishnoi has come on this seat. In fact, in the past, he was transferred to the fifth battalion of RAC, Jaipur. Meanwhile, the government had stopped them in Bharatpur itself. Two days later, by issuing a new order, Devendra Bishnoi has been transferred to the RSC Third Battalion located in Bikaner.

Actually, Bishnoi has also worked as RPS in Bikaner. He was also the CO in Bikaner. His family also lives in Bikaner. He has also been the CO Sadar in Bikaner. In such a situation, he preferred to live in Bikaner instead of Jaipur. Seeing his work experience in RAC, the government sent him back to RAAC itself. Where there was earlier the fifth battalion, it was changed to the third battalion. Probably in two-three days, Bishnoi will take over the work in Bikaner.