नई दिल्ली। खुशबू बिखेड़ता जॉनसन एंड जॉनसन बेबी पाउडर अब घरों में नहीं लाए जा सकेंगे क्योंकि अब कंपनी इस उत्पाद को बंद करने जा रही है। अब यह उत्पाद विश्व स्तर पर नहीं बेचे जाएंगे।
एक अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी के मुताबिक जॉनसन एंड जॉनसन बेबी पाउडर की बिक्री को आगामी 2023 से बंद करने जा रही है। हालांकि कंपनी ने इसे अमेरिका व कनाडा में पहले ही बंद कर रखा है। हालांकि जिस तरह यह उत्पाद लोकप्रिय था, उसी तरह यह धीरे-धीरे विवादास्पद भी हो गया। इसके खिलाफ कंपनी को हजारों कानूनी मामलों का सामना करना पड़ा।
इस बीच कंपनी ने अपने रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा है कि वैश्विक समीक्षा के बाद इस उत्पाद को बंद करने का फैसला कंपनी ने ले लिया है। इसके तहत आगामी 2023 तक इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बाजार से बाहर कर दिया जाएगा।
उत्पाद को लेकर विवाद
साल दर साल से कंपनी को इस उत्पाद को लेकर दस हजार उपभोक्ता जनित कानूनी मामलों को झेलना पड़ा है। उपभोक्ताओं का कहना है कि इसको शरीर पर लगाने से कैंसर जैसी बीमारी हो जाती है।
एक विदेशी अखबार की ओर से प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी ने घोषणा की है कि यह इस उत्पाद को उत्तर अमेरिका के बाजार से हटाने जा रही है क्योंकि यहां इसकी मांग में कमी देखी जा रही है। हालांकि इसका कारण इस उत्पाद के खिलाफ किए जा रहे दुष्प्रचार को मानती है। उक्त अखबार के रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि कंपनी ने इस उत्पाद के 33,000 डिब्बों को बाजार से वापस मंगवा लिया क्योंकि यूएस फुड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ने जांच इस उत्पाद में एसबेस्टस की कुछ मात्रा का मिलना बताया है।
हालांकि इस रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि कंपनी का मानना है कि इस उत्पाद से कैंसर नहीं होता। कंपनी के शब्दों में “हमारा स्टैंड इस मुद्दे पर साफ है यह उत्पाद सुरक्षा मानक पर बरकरार है, हम इस उत्पाद को लेकर अपने दशकों से किए गए जांच व समीक्षा से संतुष्ट हैं कि यह उत्पाद सुरक्षा मानक पर अभी भी खड़ा है।”
हालांकि एक विदेशी समाचार एजेंसी के मुताबिक इस उत्पाद को लेकर कंपनी को 38,000 कानूनी मामलों को झेलना पड़ा है। साथ ही उनके परिजन कह रहे हैं कि उनके बच्चों को इसके प्रयोग से कैंसर जैसी बीमारी हो गई क्योंकि इसमें एस्बेस्टस की मात्रा मिली हुई है।

