बाबा छोटूनाथ विद्यालय में वार्षिक उत्सव, अतिथि सम्मान,प्रतिभा सम्मान समारोह हुआ आयोजित

नोखा

दैनिक खबरा,नोखा। नोखा के पीएम श्री बाबा छोटूनाथ जी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक उत्सव, अतिथि सम्मान,प्रतिभा सम्मान एवं वार्षिक खेल दिवस समारोह 2025 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धनराज गोलछा व विशिष्ट अतिथि बाबूलाल कांकरिया रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय परिवार ने आये हुये अतिथियों का प्रतीक चिन्ह भेंट कर और साफा पहनाकर स्वागत किया।

समारोह में छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए धनराज गोलछा ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाने व आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।कार्यक्रम में एनसीसी, एनएसएस,स्काउट,खेलकूद प्रतियोगिता व गत सत्र में बोर्ड परीक्षाओं में प्रथम,द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले,सांस्कृतिक कार्यक्रम के प्रतिभागी विद्यार्थियों, को ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर शाला प्रधानाचार्य नारायण दत्त, उप प्रधानाचार्य गजानंद सारस्वत,रणजीत खिलेरी व समस्त स्टाफ मौजूद रहे तथा निम्न अतिथि जयदयाल व्यास,रमेश व्यास,पतराम भादू,सुनील त्रिपाठी,बृजमोहन मारू,मनोज कुमार पांडेय,राजेन्द सिंह राठौड़,शिवदयाल सियाग आदि मौजूद रहे।मंच संचालन राकेश लीलड़ ने किया।