स्वायत्त शासन सचिव ने की हैरिटेज निगम के प्रगतिरत कार्यों की समीक्षा, अधिकारीयों कों दिए कार्यों में गति लाने के निर्देश

जयपुर


•स्वायत्त शासन सचिव ने की हैरिटेज निगम के प्रगतिरत कार्यों की समीक्षा
•स्वच्छता, सौंदर्यकरण, इंदिरा गांधी शहरी रोजगार योजना के कार्यों में गति लाने के निर्देश
•शहर में दिल्ली की ओर से प्रवेश के रास्तों पर सुसज्जा पर विशेष ध्यान दें
•पर्यटन से जुड़े समारोह पर्यटकों के लिए यादगार बने इस हेतु फसाड़ लाईट्स का कार्य शीध्र करवायें

@dainikkhabraan जयपुर। स्वायत्त शासन सचिव डाॅ0 जोगा राम ने बुधवार को हैरिटेज निगम मुख्यालय में हैरिटेज निगम क्षेत्र की सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने, चार दीवारी की प्रकाश व्यवस्था, यूनेस्को टैग, नाईट बाजार, लम्बित इंदिरा रसोईयों, इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना व 15वें वित्त आयोग के तहत जारी अनुदान राशि से करवाये गये कार्यों व विधान सभा के लंबित प्रकरणों एवं आश्वासनों आदि के संबध में निदेशक स्वायत्त शासन श्री ह्देश कुमार शर्मा एवं आयुक्त श्री विश्राम मीणा की मौजूदगी में निगम अधिकारियों के साथ समीक्षा की ।


लगभग ढाई घन्टे चली बैठक में स्वायत्त शासन सचिव डाॅ0 जोगाराम ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि दिल्ली व आगरा की ओर से जयपुर शहर में प्रवेश के द्वारों को स्वच्छ, सुन्दर बनाने के लिये वन विभाग के साथ कनवर्जेन्स के तहत पेड़ पौधे लगवा कर गार्डन युक्त व साईन बोर्ड आदि लगवा कर सुन्दर बनाने का कार्य करवायें क्योंकि इन रास्तों से ही सबसे ज्यादा पर्यटकों का शहर में आना-जाना होता है । साथ ही सोन्दर्यकरण के कार्यों का डाक्यूमेंटेशन भी करवायें। स्वायत्त शासन सचिव ने अधिकारियों को पर्यटन विभाग के द्वारा जारी पर्यटन कैलेण्डर के अनुसार आयोजित होने वाले विभिन्न समारोहों, उत्सवों के मध्ये नजर बड़ी चैपड़ से काले हनुमान जी के मंदिर तक तथा चांदपोल बाजार में वर्तमान में जहाॅ फसाड़ लाईटस नहीं लगी हुई हैं इन दोनों बाजार में फसाड लाईट्स लगवाने हेतु तुरन्त नया प्रस्ताव बना कर भेजनेे के साथ ही चार दीवारी क्षेत्र के मुख्य बाजारों में लगायी फसाड लाईट्स में जो लाईटस बंद है, अथवा टेढ़ी-मेढ़ी हो रही हैं उनको सही करवाने एवं मुख्य बाजारों के जिन भवनों पर लाईटस नहीं लगी हुई हैं उन 10 दिवस में लगवाने के निर्देश दिये ।

डाॅ0 जोगा राम ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि शहर की साफ-सफाई को चुस्त-दुरस्त रखें व गंदी गलियों की साफ-सफाई शीध्र करवायें । वेस्ट टू एनर्जी प्लांट की एनओसी, सी एण्ड डी वेस्ट प्लांट एवं बायोमिथिलेनीयन की डीपीआर बना कर प्रभावी मोनिटरिगं के लिए उन्होंने उपायुक्त स्वास्थ्य आशीष कुमार को नोडल बनाने व उपायुक्त स्वास्थ्य को प्रत्येक पखवाड़े में सफाई से जुड़े सभी कार्यों की समीक्षा करने के निर्देश दिये। यूनेस्को टेग के संबध में किये गये कार्यों पर चर्चा करते हुए उन्होंने यूनेस्को रिकमंडेशन की पालना में किये गये कार्यों की पीपीटी तैयार करने एवं टेक्निकल हैरिटेज कमेटी के गठन के आदेश का नोटिफिकेशन नगर निगम हैरिटेज के स्तर से कराये जाने के निर्देश प्रदान किये । डाॅ0 जोगाराम ने नगर निगम जयपुर हैरिटेज को आंवटित एक रसोई के लिए स्टेट नोडल अधिकारी के साथ चर्चा कर राजस्व अधिकारी(मुख्यालय) एवं अधिशाषी अभियंता मुख्यालय को संयुक्त रूप से जगह चिन्हित करने, कांवटिया अस्पताल के गेट नं0 1 पर संचालित इंदिरा रसोई को स्पेस सिनेमा के पास स्थानांतरित करने एवं जनता बाजार गोविन्द जी मंदिर के पास संचालित इंदिरा रसोई का जीर्णोंद्वार करवाने के निर्देश दिये।

इंदिरा गांधी शहरी रोजगारी गांरटी योजना की समीक्षा करते हुए उन्होंने निगम के आईटी सैल, वरिष्ठ लेखाधिकारी व अधिशाषी अभियन्ता की टीम को योजना की प्रगति की साप्ताहिक बैठक कर योजना के तहत प्रगतिरत कार्यों को गति देने व योजना के तहत स्थाई प्रकृति के कार्यो का बोर्ड लगवाने, पार्कों का सोंदर्यकरण, श्मशान घाट/कब्रिस्तान कार्य, मुख्य सड़कों पर पैंटिग, इंटर लाॅकिंग टाईल्स, खेल मैदान आदि के कार्य आगामी पखवाड़े में करवाने के निर्देश दिये।

जल महल की पाल पर संचालित नाईट बाजार की समीक्षा के दौरान हैरिटेज निगम आयुक्त श्री विश्राम मीणा ने स्वायत्त शासन सचिव डाॅ0 जोगाराम को अवगत करवाया कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए निगम द्वारा एजेन्सी के जरिये संचालित नाईट बाजार में पर्यटकों का रूझान बढ़ता जा रहा है व सप्ताह में 2 दिवस शनिवार एवं रविवार को सांय 4 बजे से रात्रि 11 बजे तक सजने वाले इस बाजार में अब तक कुल 26 इवेन्ट हो चुके हैं व प्रत्येक इवेन्ट में लगभग 4 हजार पर्यटक आ रहे हैं । श्री मीणा ने बताया कि नाईट बाजार में कार्यकारी एजेन्सी द्वारा शनिवार व रविवार 2 दिन के लिये 150 पोर्टेबल कियोस्क लगाये जाते है। ं

इनमें कपड़े, जैम एण्ड ज्वेलरी, खाने-पीने के सामान, हैण्डीक्राफ्टस, पैटिंग व पोटरी आदि की स्टाॅल लगती है। नाईट बाजार में प्रवेश शुल्क 50 रूपये प्रति व्यक्ति लिया जाता है। विधान सभा के लंबित प्रश्नों/आश्वासनों के संबध में उन्होंने विधान सभा से संबधित लंबित प्रकरणों एवं आश्वासनों के प्रति उत्तर संबधित अधिकारी से प्राप्त कर भिजवाने के निर्देश प्रदान किये । बैठक में उपायुक्त स्वास्थ श्री आशीष कुमार, अधीक्षण अभियंता विद्युत श्री के.के.गुप्ता, अति. मुख्य नगर नियोजक श्री शशिकांत, अधिशाषी अभियंता मुख्यालय श्री किशन लाल मीणा, राजस्व अधिकारी मुख्यालय श्रीमति दीपाली भगोतिया, अति. मुख्य अभियंता श्री श्रवण कुमार वर्मा एवं वरिष्ठ लेखाधिकारी श्री अनिल कुमार शर्मा, उपनिदेशक जनसंपर्क श्री मोती लाल वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।