बीकानेर पुलिस की अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, चार पिस्टल,5 मैगजीन व 13 कारतूस सहित दो को दबोचा,देखें वीडियो

बीकानेर बीकानेर पुलिस

बीकानेर पुलिस की अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, चार पिस्टल,5 मैगजीन व 13 कारतूस सहित दो को दबोचा,पढ़े खबर

बीकानेर । बीकानेर पुलिस ने ऑपरेशन वज्र के तहत अवैध हथियारों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है ।सदर थाना स्तर पर गठित टीमों ने दो अलग अलग करते हुए अवैध हथियारों के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया । जिसमें चार पिस्टल, 5 मैगजीन व 13 कारतूस बरामद किये है । पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू की गई है।

रविवार को एडिशनल एसपी अमित बुडानिया ने सदर थाना में आयोजित प्रेस वार्ता में इसकी जानकारी दी है। इस कार्रवाई को रेंज आईजी ओमप्रकाश द्वारा चलाये जा रहे अवैध हथियारों की धरपकड़ अभियान के तहत एसपी योगेश यादव के निर्देशन में गठित पुलिस टीम ने अंजाम दिया है।

एडीशनल एसपी बुड़ानिया ने बताया कि पहली कार्रवाई एसआई जीतराम के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा की गई । जिसमें आरोपी देशनोक थाना क्षेत्र के पलाना निवासी संजय कड़वासरा को गिरफ्तार कर इसके कब्जे से एक पिस्टल मय मैगजीन व दो कारतूस बरामद किये गए । दूसरी कार्रवाई एएसआई हनुमंत सिंह के नेतृत्व में की गई,जिसमें पलाना निवासी पवन सिहाग को गिरफ्तार किया गया । इसके कब्जे से तीन पिस्टल मय चार मैगजीन व ग्यारह कारतूस बरामद किये गये ।

एडीशनल एसपी बुड़ानिया ने बताया कि आरोपी पवन सिहाग के विरुद्ध पूर्व में जेएनवीसी पुलिस थाने में लूट का एक मामला दर्ज है । इसके अलावा देशनोक थाना में अप्रैल 2022 में अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार हुआ था जिसमें अभी जमानत पर है । इसी तरह श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने एक पिस्टल व चार कारतूस के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है । सीओ दिनेश कुमार ने बताया कि सोनियासर गोदारान निवासी हजारीराम महिया व तोलाराम जाट को गिरफ्तार किया है । इनके कब्जे से एक पिस्टल व चार कारतूस बरामद कर आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया । अवैध हथियारों के खिलाफ इस कार्रवाई में एसपी के निर्देशन में एडीशनल एसपी अमित बुड़ानिया व सीओ सदर सीओ पवन भदौरिया के सुपरविजन में थाना स्तर पर गठित टीमो ने इस बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है।

बीकानेर में और कितने है अवैध हथियार??
बीकानेर पुलिस द्वारा एक साथ पकड़े गए इतने हथियारों के बाद एक बार फिर से सवाल खड़े हो गए है कि आखिर बीकानेर में ओर कितने अवैध हथियार है। आईजी व एसपी के निर्देशन में पुलिस भी लगातार ऑपरेशन वज्र के तहत अवैध हथियारों के खिलाफ सख्ती से मैदान में डटी है, बावजूद अवैध हथियारों का मिलना बदसूरत जारी है। वंही सूत्रों के अनुसार बीकानेर में हथियारों के काफी ऐसे शौकीन मिजाज लोग है जो चोरी छुपे या फिर शोशल मीडिया प्लेटफार्म पर फिल्मी स्टाइल में डीपी स्टेटस लगाते है। ऐसे में बीकानेर पुलिस को इस दिशा में कठोर कदम उठाना होगा।