करोड़ों रुपए के विदेशी फंडिंग के आरोप में बीकानेर से एक आरोपी ईडी रिमांड पर

बीकानेर राजस्थान

करोड़ों रुपए के विदेशी फंडिंग के आरोप में बीकानेर से एक आरोपी ईडी रिमांड पर

दैनिक खबरां,बीकानेर। धर्मांतरण रैकेट चलाने और संदिग्ध फंडिंग के आरोपों में गिरफ्तार पूर्व पार्षद व मौलवी मोहम्मद सदीक उर्फ सादिक़ खान को बुधवार को जयपुर स्थित पीएमएलए कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने मामले की पड़ताल के लिए उसे 3 दिन की ईडी कस्टडी पर भेज दिया है।

प्रवर्तन निदेशालय ने सादिक़ को मनी लॉन्ड्रिंग केस में हिरासत में लिया। एजेंसी के अनुसार, वह अल फुरकान एजुकेशनल ट्रस्ट सहित कई संगठनों से जुड़ा था और करीब 20 बैंक खातों का संचालन करता था, जिनमें करोड़ों रुपये के लेनदेन सामने आए हैं। इन खातों में विदेश से आए संदिग्ध फंड भी मिले हैं। छापेमारी के दौरान ईडी को कई अहम दस्तावेज और डिजिटल सबूत बरामद हुए हैं। रिमांड अवधि में एजेंसी उसके नेटवर्क, फंडिंग स्रोतों और कथित धार्मिक परिवर्तन गतिविधियों की भूमिका को लेकर विस्तृत पूछताछ करेगी।