राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के समर्थन के बाद अनशनरत छाबड़ा को ऊर्जा मंत्री ने ज्यूस पिलाकर करवाया अनशन खत्म

बीकानेर

राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के समर्थन के बाद अनशनरत छाबड़ा को ऊर्जा मंत्री ने ज्यूस पिलाकर करवाया अनशन खत्म

बीकानेर, दैनिक खबरां। राष्ट्रीय पंजाबी महासभा बीकानेर ईकाई की कार्यकारिणी के सदस्यों ने पीबीएम अस्पताल में इलाजरत पुजा भारती छाबड़ा से भेंटकर सफलता पूर्वक अपना गांधीवादी भुख हड़ताल अनशन समाप्ती पर गुलदस्ता भेंटकर और शॉल ओढ़ाकर मालार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर बधाई देते हुए महासभा के सदस्यों ने पुजा भारती छाबड़ा और उनके परिवार के सदस्यों को भरोसा दिया कि भविष्य में समस्त पंजाबी अरोडा खत्री समाज सदैव उनके साथ रहेगा।

पुजा भारती छाबडा और उनके पति गौरव कुमार छाबडा ने राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के सभी सदस्यों के साथ साथ मिडिया का भी आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। छाबड़ा से मुलाक़ात करने वालों में महासभा के नेताओं में अरविन्द मिढ्ढा(प्रदेश संयोजक) प्रेमप्रकाश खत्री(प्रदेश सचिव) सतीशकुमार खत्री (अध्यक्ष), अनिल पाहुजा (उपाध्यक्ष) राजेश मुंजाल (उपाध्यक्ष) दीपक अरोडा (संरक्षक) ओमप्रकाश झांब (उपाध्यक्ष) राकेश आहुजा (सह उपाध्यक्ष) मौजूद रहे।

उल्लेखनीय है कि सूरतगढ़ को जिला बनाने की मांग को लेकर पूजा छाबड़ा अनशन कर रही थी। और सोमवार रात ही ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने पीबीएम हॉस्पिटल पहुंचकर यहां भर्ती पूजा छाबड़ा को ज्यूस पिलाकर उनका अनशन खत्म करवाया। उन्होंने कहा कि छाबड़ा की सक्षम स्तर पर मुलाकात करवाई जाएगी। इससे पहले राष्ट्रीय पंजाबी महासभा बीकानेर ईकाई की कार्यकारिणी के सदस्यों ने पीबीएम अस्पताल में छाबड़ा से मुलाकत कर उन्हें समर्थन देते हुए मुख्यमंत्री को पत्र लिखने का वादा किया था।