शराब ठेके में घुसकर तोड़फोड़ व मारपीट कर गल्ले से निकाले रुपए, पुलिस जुटी जांच में…
बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र में शराब ठेके में तोड़फोड़ कर रुपए पार करने का मामला थाने में दर्ज हुआ है। इस सम्बंध में ऊपनी गांव हाल हेल्पर शराब ठेका मूंडसर निवासी गोपाल मेघवाल ने नापासर थाने में दी है। रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी सूरतसिंहपुरा निवासी दानाराम मांझू, जगदीश सहू व रामरतन सहू है।
रिपोर्ट के मुताबिक 21 अक्टूबर को दोपहर तकरीबन 12 बजे आरोपियों ने शराब ठेके में घुसकर तोडफ़ोड़ शुरू कर दी। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसको जातिसूचक गालियां निकालते हुए मारपीट की। आरोप है कि आरोपी शराब ठेके के गल्ले से बिक्री के 40,500 रुपए भी निकाल कर ले गए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

