शादी से मना करने पर युवती पर फेंका तेजाब, बीच सड़क पर किया हमला, पिछले काफी समय से परेशान कर रहा था

Uncategorized जयपुर राजस्थान राज्य

जयपुर। जयपुर में एक युवती पर तेजाब फेंकने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवती (21) ने आरोप लगाया है कि आरोपी आशीष उर्फ शहजाद कुरैशी उसे पिछले कई समय से परेशान कर रहा था। जो बार-बार शादी करने का दबाव बना रहा था। युवती ने कुछ समय पहले युवक से शादी करने से साफ इनकार कर दिया। इससे नाराज होकर आरोपी ने 22 अक्टूबर को युवती पर तेजाब फेंक दिया। इससे युवती की कमर का कुछ हिस्सा जल गया। पीड़िता की शिकायत पर युवक के खिलाफ बगरू थाने में केस दर्ज कर जांच करनी शुरू कर दी है।

बगरू थाने के एएसआई रामसिंह ने बताया- प्राइवेट कंपनी में जॉब करने वाली युवती पर हमला हुआ है। युवती ने आशीष उर्फ शहजाद के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत दर्ज करने पर पीड़िता का मेडिकल कराया गया। साथ ही उसका इलाज भी कराया गया।

शादी से मना करने पर गुस्सा हो गया युवक
पीड़िता ने बताया- वो वाटिका इन्फोटेक सिटी ठीकरिया के पास से 22 तारीख को निकल रही थी। जो अपने घर की तरफ जा रही थी। आरोपी ने युवती को अकेला देखकर रोक किया। फिर शादी करने का दबाव बनाने लगा।

युवती ने कहा- उसने आरोपी युवक को शादी करने से साफ इनकार कर दिया। इनकार करने के बाद युवती कुछ दूरी पर ही गई थी। आरोपी ने गुस्सा होकर उस पर तेजाब की बोतल फेंक दी। तेजाब की बोतल युवती की पीठ पर लगी। इससे कमर का कुछ हिस्सा झुलस गया।

पुलिस तलाश में जुटी
एएसआई रामसिंह ने बताया- घटना के बाद आरोपी शहजाद मौके से फरार हो गया, स्थानीय लोगों ने तत्काल युवती को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद युवती के परिजनों के आने पर आरोपी युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस आरोपी आशीष उर्फ शहजाद की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है।