ढाणी में घुस मारपीट कर जाति सूचक गालियां देने का आरोप
बीकानेर, @dainikkhabraan। खेत में बनी ढाणी में घुसकर मारपीट करने और जाति सूचक गालियां निकालने का मामला सामने आया है।
इस सम्बंध में पांचू पुलिस थाने में दानाराम मेघवाल ने उम्मेदराम,पपूरराम के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना खेत दानाराम जाट रोही सारूण्डा में 29 जनवरी की शाम को 3 बजे की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ खेत काश्त करता है।
29 जनवरी को आरोपी आए और जाति को निशाना बनाते हुए गालियां देने लगे। जब रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उसकी पत्नी के साथ मारपीट की तथा ढ़ाणी में रखे करीब 14 हजार रूपए चोरी करके ले गए। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Accused of abusing caste indicator by beating up in Dhani
Bikaner, @dainikkhabraan. A case has come to light of entering the dhani built in the farm and assaulting him and taking out caste-indicative abuses. In this regard, Danaram Meghwal has lodged a case against Ummedram, Papurram at Panchu police station.
The incident took place in Khet Danaram Jat Rohi Sarunda on the evening of 29 January at 3 pm. In this regard, the applicant told that he cultivates the field with his family.
On January 29, the accused came and started abusing the caste target. When they tried to stop, the accused assaulted his wife and took away about 14 thousand rupees kept in Dhani. Based on the report of the applicant, the police have started investigation by registering a case under various sections.

