डीएसटी के रडार में आया अवैध पिस्टल धारी युवक संयुक्त कार्रवाई में धरा गया, पिस्टल जब्त
बीकानेर, दैनिक खबरां। जिला पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देशन में जिला पुलिस स्पेशल सेल (डीएसटी) की अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। जंहा सोमवार को डीएसटी नें अपने खुफ़िया इनपुट पर श्रीडूंगरगढ़ पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए देशी पिस्टल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में डीएसटी लखविंद्र सिंह कॉन्स्टेबल की रही विशेष भूमिका रही। लखविंद्र सिंह को अपने खुफ़िया सूत्रों से एक युवक के पास अवैध हथियार होने का पता चला। जिस पर डीएसटी व श्रीडूंगरगढ़ पुलिस नें संयुक्त कार्रवाई करते हुए कालू बास श्रीडूंगरगढ़ निवासी लक्ष्मण सिंह पुत्र सुगन सिंह राजपुरोहित को एक देशी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस नें आरोपी के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। वंही उससे जब्त अवैध पिस्टल के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

