गंगाशहर थाना क्षेत्र में मिला रुपयों से भरा पर्स,वास्तविक मालिक यंहा करें संपर्क

बीकानेर

गंगाशहर थाना क्षेत्र में मिला रुपयों से भरा पर्स,वास्तविक मालिक यंहा करें संपर्क

दैनिक खबरां,बीकानेर। गंगाशहर थाना क्षेत्र में एक युवक ने ईमानदारी की मिसाल पेश करते हुए सड़क पर मिला पैसों से भरा पर्स उसके सही मालिक तक पहुँचाने की पहल की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घड़सीसर रोड पर श्री रामा मिष्ठान भंडार के संचालक के पुत्र विनोद कुमार माली को एक पर्स मिला, जिसमें नगद राशि, एटीएम कार्ड, वाहन की आरसी व अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज मौजूद हैं।

विनोद कुमार माली ने पर्स को सुरक्षित रखा है और उसके वास्तविक मालिक की तलाश की जा रही है। जिस भी व्यक्ति का यह पर्स खोया हो, वह अपनी पहचान से संबंधित वैध आईडी कार्ड के साथ गोगा गेट सर्किल स्थित श्री रामा मिष्ठान भंडार में संपर्क कर पर्स प्राप्त कर सकता है।