कुंड में पैर फिसलने से गिरा व्यक्ति, डूबने से हुई मौत

बीकानेर

कुंड में पैर फिसलने से गिरा व्यक्ति, डूबने से हुई मौत

दैनिक खबरां, बीकानेर। खेत में बने कुंड में पैर फिसलने से एक व्यक्ति की मौत होने की घटना सामने आई है। घटना 24 अगस्त कों कोलायत थाना इलाके के झझु गांव के खेत की है। इस संबंध में मृतक के भाई सुमेर सिंह पुत्र अचल सिंह ने पुलिस में मर्ग दर्ज करवाई है। प्रार्थी ने बताया कि उसका भाई प्रेमसिंह खेत में बने कुंड में पैर फिसलने से गिर गया। कुंड में डूबने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच ओमप्रकाश ऊनि कों सोंपी है।