किसान परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, आग ने उजाड़ दी पूरी ढाणी, 16 भेड़-बकरियां जिंदा जली

बीकानेर

किसान परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, आग ने उजाड़ दी पूरी ढाणी, 16 भेड़-बकरियां जिंदा जली

दैनिक खबरां, बीकानेर। छतरगढ़ उपखंड के लूणखां क्षेत्र से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। चक 3 एमडीडब्ल्यूएम मदेवाला माइनर के पास स्थित एक किसान की ढाणी में अचानक आग भड़क उठी। आग इतनी विकराल थी कि कुछ ही मिनटों में पूरी ढाणी और आसपास का हिस्सा इसकी चपेट में आ गया।

मिली जानकारी के अनुसार आग में किसान का भारी नुकसान हुआ है। करीब 16 भेड़-बकरियां जिंदा जल गईं, जबकि 6 क्विंटल गेहूं और 17 क्विंटल ग्वार भी राख में तब्दील हो गए। आग लगने के वास्तविक कारणों का अभी पता नहीं चल सका है, पर अनुमान है कि सूखे चारे में चिंगारी गिरने या बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट के कारण यह हादसा हुआ होगा। सूचना के बावजूद प्रशासन व पुलिस टीम समय पर मौके पर नहीं पहुंची, जिससे ग्रामीणों में रोष है।