गुरु जम्भेश्वर भगवान की 575वीं हीरक जयंती पर जाम्भाणी साहित्य अकादमी में होगा भव्य आयोजन
दैनिक खबरां,बीकानेर। गुरु जम्भेश्वर भगवान की 575वीं हीरक जयंती वर्ष एवं बिश्नोई पंथ स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में जाम्भाणी साहित्य अकादमी, बीकानेर में विशेष आयोजन किया जाएगा। अकादमी के भवन में 8 अक्टूबर से 14 अक्टूबर 2025 तक जाम्भाणी साहित्य के मूर्धन्य विद्वान, अकादमी के पूर्व अध्यक्ष तथा अनेक जाम्भाणी ग्रंथों के लेखक और संपादक आचार्य श्री कृष्णानंद जी द्वारा जाम्भाणी हरि कथा का वाचन किया जाएगा।
इस अवसर पर बीकानेर शहर में सभी धर्मप्रेमियों की उपस्थिति में भव्य शोभायात्रा भी निकाली जाएगी।
अकादमी के उपाध्यक्ष श्री राजाराम जी धारणिया ने बताया कि इस कथा आयोजन में बीकानेर के प्रत्येक मोहल्ले से बड़ी संख्या में कथा प्रेमी भाग लेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य गुरु जम्भेश्वर जी की शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाना, जाम्भाणी साहित्य का संरक्षण-संवर्धन करना तथा शोधार्थियों को दिशा प्रदान करना है।

