शहर के बीचोंबीच चल रहा था जुए का अड्डा, पुलिस ने मारा छापा,14 जुआरी दबोचे, लाखों रुपए बरामद, देखें वीडियो..

बीकानेर बीकानेर पुलिस

शहर के बीचोंबीच चल रहा था जुए का अड्डा, पुलिस ने मारा छापा,14 जुआरी दबोचे, लाखों रुपए बरामद

दैनिक खबरां,बीकानेर। शहर के अंदरूनी इलाकों में जुए के अड्डों पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। सीओ सिटी श्रवणदास संत के नेतृत्व में नयाशहर थानाधिकारी कविता पुनिया मय टीम नें रविवार देर शाम बिन्नाणी चौक स्थित एक मकान में दबिश देकर पुलिस टीम ने जुए की चल रही बड़ी महफिल का भंडाफोड़ किया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से 14 जुआरियों को गिरफ्तार किया है, जबकि उनके कब्जे से लाखों रुपए नकद, पासे तथा अन्य जुआ सामग्री बरामद की गई है।

सूत्रों के अनुसार पुलिस को पिछले कई दिनों से इस मकान में लगातार जुआ खेले जाने की सूचनाएँ मिल रही थीं। इसी आधार पर सीओ सिटी श्रवणदास संत ने टीम तैयार कर दबिश की योजना बनाई। तय समय पर पुलिस ने अचानक घर को चारों तरफ से घेर लिया और दबिश दी, जिससे वहां मौजूद जुआरी संभल भी नहीं पाए और रंगे हाथों पकड़े गए।

पुलिस का कहना है कि आरोपी पासों पर जुआ खेल रहे थे और रोजाना बड़ी रकम का लेन-देन होता था। गिरफ्तार किए गए सभी जुआरियों से पूछताछ की जा रही है, साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस अवैध गतिविधि में और कौन-कौन शामिल है तथा इसे कौन संरक्षण दे रहा था। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।