नोखा में पारिवारिक विवाद ने लिया उग्र रूप, महिला से मारपीट,सोने का टोप छीना
दैनिक खबरां, बीकानेर। नोखा थाना क्षेत्र के गांव नोखा में पारिवारिक विवाद के दौरान एक महिला के साथ मारपीट और आभूषण छीनने का मामला सामने आया है। घटना 21 नवंबर 2025 की सुबह करीब 8 बजे की बताई जा रही है।
इस संबंध में परिवादिया कौशल्या पत्नी सुन्दरलाल, जाति ब्राह्मण, निवासी गांव नोखा ने रिपोर्ट दी कि परिवार के ही सदस्यों ने एक राय होकर उसके साथ मारपीट की। इसी दौरान उसकी ननद देविका जबरदस्ती उसके पहने हुए सोने का टोप छीनकर ले गई। परिवादिया के अनुसार आरोपियों में सुन्दरलाल पुत्र बजरंगलाल,रतनलाल पुत्र बजरंगलाल, देविका पुत्री बजरंगलाल,सुमन पुत्री बजरंगलाल, रामा देवी पत्नी बजरंगलाल सभी निवासी नोखा के है।
पीड़िता का आरोप है कि पारिवारिक विवाद की आड़ में उसके साथ धक्का-मुक्की, मारपीट और छीना-झपट्टी की वारदात की गई। घटना की रिपोर्ट नोखा थाने में दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

