बीकानेर में हनुमान जन्मोत्सव पर बजरंग धोरा धाम में भरेगा मेला, होगी महाआरती, मंदिर में तैयारियां परवान पर..

बीकानेर

दैनिक खबरां, बीकानेर। रामभक्त हनुमान के जन्मोत्सव पर गुरुवार को शहर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर बीकानेर के पूगल रोड स्थित बजरंग धोरा धाम में 6 अप्रेल गुरुवार को मेला भरा जाएगा। इस दिन मंदिर में विशेष अभिषेक, श्रृंगार, पूजन और महाआरती होगी। वहीं मंदिर में सुंदरकांड पाठ भी होंगे। हनुमान जयंती के मौके पर मंदिर को रंगबिरंगी रोशनी से सजाया जा रहा है। मंदिर पुजारी परिवार से जुड़े आशीष दाधीच ने बताया कि जन्मोत्सव के दौरान महाआरती दोपहर 12 बजे की जायेगी। मंदिर में बूंदी का प्रसाद अर्पित किया जाएगा। इस दौरान हनुमानजी को छप्पनभोग प्रसाद चढ़ाया जाएगा।