एक पार्षद ऐसा भी……आनंद एम तिवाड़ी

बीकानेर

एक पार्षद ऐसा भी……आनंद एम तिवाड़ी

एक पार्षद ऐसा भी……
बीकानेर, दैनिक खबरां। आम तौर पर जनता अपने पार्षद या वार्ड पंच से अनभिज्ञ रहती है । इसका कारण यह है कि जीतने के बाद जीते हुए पार्षद अपने कार्य के प्रति उदासीन रहते हैं । जनता की पीड़ा पहुंच पार्षद तक पहुंच पाना ही टेढ़ी खीर हैं ।
आज हम बात करते है बीकानेर के वार्ड नंबर 20 के पार्षद वीरेन्द्र करल की जो की हाल ही में काफी लोकप्रिय और चर्चित है । करल अंत्योदय नगर और बंगला नगर क्षेत्र से जीते हुए हैं । अपने क्षेत्र के विकास के लिए इन्होंने व्हाट्स ग्रुप का सहारा लिया है । इस ग्रुप के माध्यम से मोहल्लेवासी पानी, बिजली,सड़क और सफाई की समस्या को ग्रुप में साझा कर देते है । पार्षद महोदय महज एक दो दिन में ही उन समस्याओं का निराकरण करवा रहें हैं । वीरेंद्र की इस पहल की चारो ओर काफी तारीफ़ हो रही हैं…..आनंद एम तिवाड़ी।